फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत : जिला अस्पताल को मिले रेडियोलाॅजिस्ट, मरीजों को राहत

Sat, 02 Mar 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज कराते हैं अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में एक रेडियोलाॅजिस्ट होने के चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में परेशानी होती थी, लेकिन अब एक और रेडियोलाॅजिस्ट की तैनात हुई है। अब मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने में राहत मिलेगी। अस्पताल में प्रतिदिन 80 से 100 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं।
जिला अस्पताल में पिछले एक साल से एक रेडियोलाॅजिस्ट के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। महिला अस्पताल में अलग अल्ट्रासांउड होता है और जिला अस्पताल में अलग। एक ही रेडियोलाॅजिस्ट होने के चलते दोनों जगहों पर उन्हें अल्ट्रासाउंड करना पड़़ता था। महिला अस्पताल में रेडियोलाॅजिस्ट सुबह आठ बजे से 10 बजे तक अल्ट्रासाउंड करते थे उसके बाद जिला अस्पताल में आकर अल्ट्रासांउड करते थे। जिसके कारण मरीजोें सेंटर पर मरीजों की भीड़ लग जाती थी। सभी मरीज अल्ट्रासाउंड नहीं करा पाते थे। जिससे उनके उपचार में विलंब होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस परेशानी को देखते हुए सीएमएस ने रेडियोलाजिस्ट की डिमांड की थी। शासन ने एक और रेडियोलॉजिस्ट की अस्पताल में तैनाती कर दी है। नए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने अल्ट्रासाउंड शुरू कर दिया है। जिससे मरीजों को राहत मिली है। शुक्रवार को अल्ट्रासांउड कराने आए जय प्रकाश ने बताया कि एक पिछले माह में अल्ट्रासाउंड के लिए काफी दिक्कत हुई थी। काफी देर तक इंतजार के बाद अल्ट्रासाउंड हुआ था। लेकिन अब कुछ ही समय में अल्ट्रासाउंड हो जा रहा है।

अल्ट्रासाउंड के लिए एक ही रेडियोलाॅजिस्ट थे। जिसकी वजह से दिक्कत थी, लेकिन अब एक और रेडियोलाॅजिस्ट आ गए हैं, जिससे मरीजों को राहत मिली है।
- डॉ. भवनाथ पांडेय, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें