फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तेंदुए को पकड़ना बनी चुनौती अभी तक नहीं मिले पदचिह्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के सुरसा-चमनजोत जंगल में तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आने के कारण वन विभाग ने लोगों को सतर्क करने के लिए जागरूकता अभियान जारी रखा है। पहले गांव-गांव डुग्गी-मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया गया था और राजघाट, सुरसा चमनजोत, अकोलिहा, पिपरा प्रथम समेत जंगल से सटे गांवों और मुख्य मार्गों पर चेतावनी संबंधी पोस्टर भी लगाया गया।
विज्ञापन

पिछले चार दिनों से तेंदुए का कोई पदचिह्न नहीं मिला है। वन विभाग को तेंदुआ पकड़ने में चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं तेंदुआ दिखाई दे तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें और स्वयं उसे पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें