रकम न होने की जानकारी पर गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया।
- फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद फिर कैश की किल्लत शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक बेलहर कलां में कैश न होने से नाराज बैंक उपभोक्ताओं ने रूधौली-बेलहर मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में संभ्रात लोगों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोगों का आरोप है कि बैंक कर्मी कैश न होने की बात कहकर सुबह दस बजे से 12 बजे तक शाखा पर ताला लगा दिए था। दोपहर बाद बैंक खुला, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। सु बह से ही लोग बैंक की शाखा पर पहुंचे लगे। माला देवी,फूलमती देवी, झिनका देवी, कौशिल्या देवी, रमभावती देवी,अभिषेक राय, विनोद राय, अविनाश राय, जयप्रकाश निषाद, मोहर आदि ने बताया कि सुबह बैैंक ही नहीं खुला।
बाद में कुछ कर्मचारी आए तो उन्होंने बताया कि कैश नहीं है, ऐसे में भुगतान नहीं हो पाएगा। इससे नाराज लोगों ने रूधौली-बेलहर मार्ग जाम कर दिया। शाखा प्रबधक बेलहर कलां विशाल त्रिपाठी ने बताया कि कैश की कमी के कारण दिक्कत है। डिमांड भेजी गई है, जैसे ही कैश उपलब्ध होगा, भुगतान शुरू कर दिया जाएगा।