संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान पर बाइक समेत नकदी व जेवरात चोरी होने के मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया।
जानकारी के अनुसार भुजैनी गांव के डिहुलिया टोला निवासी राकेश पटेल के मां की तबीयत खराब थी। वह गुरुवार को सुबह 11 बजे के करीब घर में ताला बंद करके अपनी मां को लेकर बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के महदेवा में स्थित एक अस्पताल पर उपचार कराने के लिए चले गए।
जब वह देर शाम अपने घर पहुंचे तथा गेट का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो देखा की घर का सारा सामान बिखरा था। बाक्स में रखा हुआ 31 हजार नगद तथा उनकी मां के सभी जेवर गायब थे।
वहीं दुसरी घटना देर रात उसी चौराहे की है। पीड़ित अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि गुरुवार देर रात काेल्हुआ लकड़ा निवासी सुनील पांडेय के नाम से पंजीकृत माेटरसाइकिल उनकी दरवाजे के बाहर खड़ी थी। जहां से अज्ञात चोर ने उनकी गाड़ी चुरा ली। संवाद