संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गजपुर गांव में हुई दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने शिकायत मिलने पर बलवा, मारपीट, धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है।
गजपुर निवासी आकाश सिंह ने बताया कि 15 जून शाम पांच बजे वह अपने खेत में पानी चला रहे थे। उसी दौरान विपक्षी कुलदीप निवासी विसयाहन्नू जेसीबी से मिट्टी खनन करके उनके खेत के बीचो बीच से लेकर जा रहे थे। मना करने पर अपने सभी कर्मचारियों को बुलाकर गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना में उनका सिर फूट गया।पुलिस ने मामले में आरोपी कुलदीप, राजदीप, सील यादव, सर्वेश पांडेय, विश्वदीप यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है।