फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या कर बोरे में फेंके शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती

Thu, 04 Jul 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बखिरा क्षेत्र में बरामद हुआ था शव
विज्ञापन

- सर्विलांस पर टिकी पुलिस की निगाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र में दो दिन पूर्व बोरे में भरकर फेंके गए शव की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। सोशल मीडिया, डीसीआर व अन्य माध्यमों पर प्रचार9प्रसार के बाद भी पहचान न होने पर पुलिस की निगाह अब सर्विलांस पर टिक गई हैं।
डबरा गांव के सीवान में एक जुलाई की रात को राहगीरों ने दुर्गंध महसूस किया। जिसके बाद देखने पर पाया कि सड़क के किनारे गड्ढे में एक सफेद प्लास्टिक से दुर्गंध उठ रही है। सूचना के बाद गांव के चौकीदार मसीहुद्दीन भी वहां पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने के बाद एसओ बखिरा श्यामदेव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर गड्ढे से बोरा निकलवा कर खोलवाए तो उसमें एक युवक का शव पाया गया। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में चौकीदार की तहरीर पर केस दर्जकर शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया, डीसीआर एवं अन्य माध्यम का सहारा लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव का पहचान नहीं हो पाई। शव की पहचान के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। आसपास जिलों में भी पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने जगह-जगह पंम्पलेट लगवाने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी प्रचारित किया है। अब पुलिस की निगाह सर्विलांस पर टिकी हुई है। एसओ बखिरा श्याम मोहन ने बताया कि शव का शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें