फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी समेत चार लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी समेत चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर बेलहर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भ ठहरने पर थाने में शादी करने के आरोपी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पीड़ित मां का आरोप है 16 वर्षीय बेटी से गांव का युवक बहला-फुसला कर दुष्कर्म करता रहा। इससे बेटी गर्भवती हो गई। पूछताछ करने पर बेटी ने बताया कि आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया था। उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। पीड़ित मां ने थाने में प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करते हुए किशोरी व आरोपी युवक की थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पीड़िता ने एक शिशु को जन्म दिया। आरोप है कि आरोपी के मां तथा भाइयों ने पीड़ित युवती का तिरस्कार करते हुए अपशब्द कहा। उसे मारपीट कर 20 सितंबर 2022 को घर से निकाल दिया। मजबूरन पीड़ित मां को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी समेत चार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें