फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा सांथा में वार्डेन और रसोइया में मारपीट

विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांथा में रसोईया और वार्डेन में बच्चों को खाना देने को ले? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कस्तूरबा सांथा में वार्डेन और रसोइया में मारपीट
विज्ञापन

डीएम तक पहुंची शिकायत, बीएसए ने की जांच
पूरे स्टाफ को हटाने की कवायद शुरू
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांथा में बृहस्पतिवार को रसोइया और वार्डेन में बच्चों को खाना देने को लेकर मारपीट हो गई। इसकी शिकायत किसी ने डीएम से की। डीएम के निर्देश पर बीएसए विद्यालय पर पहुंच गए और मामला सही मिला। बीएसए ने पूरे स्टाफ को हटाने के साथ ही डीएम को रिपोर्ट भेजने की बात कही है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सांथा में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एडी बेसिक ने भी दो माह पहले निरीक्षण किया था तो वहां पर काफी अनियमितता मिली थी। इसके बाद बीएसए ने भी निरीक्षण किया तो लापरवाही सामने आई थी। वहां पर छात्राओं को सही तरीके से भोजन न मिलने की शिकायत थी और वार्डेन और रसोइया में अक्सर तकरार की शिकायत थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्राओं को खाना देने पर वार्डेन और रसोइया में तकरार हो गई। इसके बाद वार्डेन और रसोइया में मारपीट हो गई। इसकी सूचना किसी ने डीएम को फोन से दी तो डीएम के निर्देश पर बीएसए शाम को सांथा कस्तूरबा विद्यालय पहुंच गए और मामले की जांच की।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि वार्डेन और रसोइया के बीच हाथापाई की सूचना मिली तो वह विद्यालय गए। पूरे प्रकरण की जांच की तो पता चला की छात्राओं को समय से खाना नहीं मिल रहा है। अन्य लापरवाही भी सामने आई। वहां पर स्टाफ में गुटबाजी है। विद्यालय स्टाफ पूरी तरह से छात्राओं के प्रति लापरवाही बरत रहा है। वार्डेन, रसोइया व अन्य शिक्षकों को हटाया जाना जरूरी है। जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है। उनका जैसा निर्देश होगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें