खलीलाबाद क्षेत्र के बिसरापार देवरिया गंगा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बिसरापार देवरिया गंगा गांव में लकड़ी रखने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला पुलिस के समक्ष आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
रितेश ने बताया कि 19 अगस्त को सुबह समय करीब आठ बजे दरवाजे पर बैठा था। उसी दौरान विपक्षी संतोष, दिनेश व प्रिंस एवं आकाश लकड़ी के झांगे को उठाकर फेंकने लगे। मना करने पर उनको गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने वाले को भी मारा-पीटा। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।