फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार भाइयों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदार भाइयों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज
विज्ञापन

16 मई को दुकान का शटर बंद कर ग्राहकों की भीड़ जुटा कर बेच रहा था सामान
पांच घंटे डटे रहे एसडीएम तो रात 11 बजे दुकानदार ने शटर उठा कर ग्राहकों को किया बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के शनिचरा बाजार में स्थित एक जूता-चप्पल के व्यापारी सगे भाइयों के खिलाफ सोमवार को धनघटा पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर की।
विज्ञापन

एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि शनिचरा बाजार में स्थित यूपिक फैशन प्वाइंट नामक कपड़े और जूते-चप्पल का शोरूम है। शोरूम के अंदर भीड़ एकत्रित कर दुकान के बाहर ताला लगाकर 16 मई की शाम दुकानदार के जरिए सामान बेचे जाने की सूचना मिली। दुकानदार से जब ताला खोलने के लिए कहा गया तो उसने दुकान का ताला खोलने में असमर्थता व्यक्त की। एसडीएम ने बताया कि दुकान के अंदर रहे ग्राहकों में महिलाएं भी शामिल थीं। दुकानदार रात में 11 बजे तब जाकर दुकान का ताला खोला, जब उसका भाई कहीं से आया। उसके बाद दुकान के अंदर कैद ग्राहक अपने घरों को लौट सके। दुकानदार के जरिए कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि दुकानदार सुनील गुप्ता और उसके भाई गंगाराम गुप्ता के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें