बखिरा। क्षेत्र के पुरैना गांव में कोटे के राशन के लेनदेन के विवाद में तीन सगे भाइयों समेत चार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित सोहित पांडेय का आरोप है कि कोटा राशन के लेनदेन में हुए विवाद में गांव के ही अरविंद यादव अपने दो भाइयों और मां के साथ मिलकर उन्हें अपशब्द कहने लगा।
विरोध करने पर तीनों ने मिलकर लाठी-डंडे से पीट कर उनकी मां, पिता व भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया। एसएचओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी शैलेंद्र यादव, अरविंद यादव, रविन यादव और उसकी मां पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।