फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने वाला गोरखपुर का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में पकड़ा गया आरोपी धीरेंद्र यादव।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धोखाधड़ी करके तथ्य छुपाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले के एक और आरोपी को पुलिस ने शनिवार को विकास भवन के पास से गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी गोरखपुर जिले के बड़हलगंज क्षेत्र का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि तथ्य छुपाकर गलत तरीके से पासपोर्ट बनवाने के मामले में कोतवाल सर्वेश राय, एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव की टीम ने आरोपी अनिरूद्ध यादव निवासी मटिहानी थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अनिरूद्ध यादव ने बताया कि उसके खिलाफ बड़हलगंज थाने में मारपीट एवं एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी वजह से जब उसने वर्ष 2022 में पासपोर्ट का आवेदन गोरखपुर से किया तो नहीं बन पाया।
महुली क्षेत्र के एक परिचित के जरिये खलीलाबाद के वीरेंद्र यादव के बारे में उसे जानकारी मिली। उसने वीरेंद्र से संपर्क किया तो उसने पासपोर्ट बनवाने के लिए 25,000 रुपये की मांग की। उसने 20,000 रुपये वीरेंद्र को दिए। उसने और वीरेंद्र ने राय मशविरा करके एडिट करके फर्जी आधार कार्ड बनवाया। उसमें खलीलाबाद का पता अंकित किया। वास्तविक पता छुपाते हुए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। उसके बाद फर्जी खलीलाबाद के पते पर उसका पासपोर्ट बन कर आ गया। वह बैंकाक जाने की तैयारी कर रहा था और पकड़ लिया गया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें