फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
11 के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेलडूहा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के झकही चक बेलडूहा निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर महुली पुलिस ने 11 के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारने पीटने, गाली व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में विकास राम तिवारी पुत्र अनिल तिवारी का आरोप है कि पुरानी रंजिश से खार खाए गांव के राजेश तिवारी अपने समर्थकों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली देने लगे। एतराज करने पर मारने के लिए दौड़ा लिए। वह भागकर घर के अंदर गए। तो उक्त लोग पीछे पीछे घर में घुस गए। लाठी-डंडा से पिटाई करते हुए गाली देने लगे। मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने विकास राम तिवारी की तहरीर पर राजेश तिवारी, सर्वेश तिवारी, आशुतोष, राहुल, पिंटू प्रदीप, संदीप, आलोक, रीतेश, अभिषेक, सतीश समेत 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारना-पीटने, धमकी आदि का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें