- बेलहर कला क्षेत्र के एक गांव का मामला
बेलहर। बेलहरकला क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहा है। एसपी के निर्देश पर बेलहर पुलिस ने दो के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवती ने शिकायत में बताया कि बखिरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ पूरे परिवार की सहमति से शादी तय हुई थी। जिसकी सगाई भी फरवरी 2022 में सहजनवां स्थित एक मैरिज हाॅल में संपन्न हुआ था। जिसके बाद युवक खलीलाबाद के एक होटल में ले जाकर नशीली दवा खिलाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका बीडीओ क्लिप भी बना लिया। जिसे लेकर लगातार शादी की बात करके संबंध बनाता था, जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई, इसकी जानकारी होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया।
13 सितंबर को उसने शादी करने से साफ मना कर दिया और विरोध करने पर गाली देने लगा। उसका सहयोगी एक युवक जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर बेलहर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।