- कोतवाली क्षेत्र के सियरासांथा में शाम को हुआ हादसा
- अस्पताल की सूचना के बाद पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी
- खलीलाबाद क्षेत्र के धनघटा रोड के सियरा सांथा के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के धनघटा रोड़ सियरासांथा के पास बुधवार की शाम को हादसे में महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।
महुली क्षेत्र के ओनिया गांव निवासी रमेश चंद अपनी पत्नी मालती (23) वर्ष को लेकर खलीलाबाद अस्पताल आए हुए थे। शाम को वह बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। सियरा सांथा के पास बाइक में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, जिसमें मालती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति रमेश चंद आसपास के लोगों की मदद से उनको उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की सूचना के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।