फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोनू मिश्रा के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज

Thu, 12 Oct 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बुधवार देर शाम बेलहर पुलिस ने लापता युवक के शव मिलने के मामले में आरोपी सोनू मिश्रा के खिलाफ हत्या और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुशहरा निवासी पीड़ित पत्नी उर्मिला का आरोप है कि उसके पति मुंबई में काम करते थे। पति मुंबई में काम करके अपने खाते में करीब दो लाख रुपये रखे हैं। नौ अक्तूबर को रात करीब आठ बजे गांव के सोनू मिश्रा उसके घर बाइक से पहुंचे और उसके पति को बुलाए और चुपके से कुछ बात की। उसके बाद पति से कहा कि एटीएम कार्ड ले लो। पति उससे एटीएम कार्ड ले लिए और सोनू मिश्रा के साथ बाइक से चले गए। वह पत्नी का घर आने की इंतजार करने लगी। रात बीत जाने के बाद भी पति घर नहीं आए। पति की मोबाइल बंद थी। मंगलवार को उसके ससुर मिठाईलाल ने जब सोनू से पूछा कि उसका बेटा राम प्रकाश कहां है तो सोनू मिश्रा ने बताया कि ससुराल गया है। जबकि ससुराल में पता किया गया तो पति वहां नहीं गए थे। बाद में सोनू मिश्रा अपने घर के पीछे बैठकर शराब पी रहा था। उसके ससुर को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा कि तुम्हारे लड़के को मार कर फेंक दिया है। उसका कोई कुछ नहीं कर पाएगा। अधिक बोलोगे तो तुम्हारे परिवार को भी जान से मार देंगे। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू मिश्रा के खिलाफ हत्या, एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें