फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कार्यालय प्रमुख पर 44 लाख 69 हजार रुपये गबन का केस

Fri, 30 Aug 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़ी लाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक ने दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर के कूड़ीलाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने कार्यालय प्रमुख के खिलाफ 44 लाख 69 हजार रुपये के गबन का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दिए तहरीर में शहर के बरदहिया बाजार निवासी कूड़ालाल रुंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर सीतापुर जिले के तिसवां क्षेत्र स्थित दुर्गापुरी काॅलोनी निवासी अंबुज कुमार सिंह की नियुक्ति हुई थी। उन्हें पदोन्नति कर कार्यालय प्रमुख बनाया गया था। विद्यालय की पूरी अर्थव्यवस्था पर उन्हीं का नियंत्रण था। इस साल के प्रबंध तंत्र को विद्यालय के वित्तीय गड़बड़ी महसूस हुई। जिसके बाद विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई गई। जांच में अंबुज कुमार दोषी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी शिक्षण शुल्क एवं अन्य प्राप्तियां विद्यालय के खाते में न जमा कर अपने खाते में बिना बाउचर स्वीकृति कराए सीधे जमा कर लेते थे। पिछले दो वर्षों में अंबुज ने विद्यालय का 44 लाख 69 हजार 474 रुपये गबन किया। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें