फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सभासद पति समेत चार पर गैर इरादतन हत्या का केस

Thu, 26 Dec 2024 07:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। भाजपा नेता व पूर्व प्रधान की मौत के मामले में सभासद पति समेत चार लोगों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि कहासुनी और हाथापाई के दौरान जमीन पर गिरने से सिर में चोटें आई हैं। पीड़ित परिवार के लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक गनेशपुर के पूर्व प्रधान राम सुझ पासवान (50) और सभासद पति सुनील पासवान से चुनावी रंजिश थी। नगर पंचायत के चुनाव में पूर्व प्रधान के भाई प्रमोद और आरोपी सभासद पति की पत्नी आमने-सामने थीं। इसमें आरोपी की पत्नी चुनाव जीत गईं। इसके बाद से ही दोनों में रंजिश शुरू हो गई। मंगलवार को नाली के विवाद में दोनों में मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जानकारी होने पर समर्थक आक्रोशित हो गए और सुकरौली चौकी पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग कर हंगामा करने लगे। पूर्व प्रधान के भाई प्रमोद की तहरीर पर पुलिस ने सभासद पति सुनील पासवान, प्रदुम्न पासवान, पन्नेलाल पासवान और रामजी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पूर्व प्रधान राम समुझ गनेशपुर गांव के तीन बार प्रधान रह चुके हैं। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
-



सभासद पति ने कहा मुझे फंसाया गया



- पूर्व प्रधान के मौत के मामले में सभासद पति सुनील पासवान ने कहा है कि मुझे साजिश कर फंसाया गया है। जिस नाली विवाद को लेकर मुझ पर आरोप लगाया गया है। उसको लेकर एक पंचायत हुई थी। इसमें पूर्व प्रधान और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद थे। उस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेति कश्यप ने अपने स्तर से इस विवाद को हल कराया था। उसके बाद निर्माण काम किसके कहने पर क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है। अब उसके बाद क्या हुआ हमें कुछ जानकारी नहीं है।

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें