धनघटा। क्षेत्र के कोदवट गांव में फंदा लगाकर जान देने वाले मनीष के भाई रजनीश की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो सगे भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है।
कोदवट गांव निवासी रजनीश कुमार पुत्र स्व इंद्रजीत ने महुली थाने में दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि 11 जून 2025 को रात उसका भाई मनीष कुमार गांव के ही भंडारे में खाना खाने गया था। वहां पर संदीप गुप्ता और मुन्नू गुप्ता ने मेरे भाई पर घूरने का आरोप लगाकर मारने का प्रयास किए। 12 जून की सुबह 10 बजे फोन करके ग्राम प्रधान को मुखलिसपुर चौकी पर बुलाया गया।
प्रधान ने उन्हें सूचना दी की तुम्हारे भाई को पुलिस चौकी पर बुलाया गया है, वहां संदीप व मुन्नू मौजूद थे। मेरे भाई ने चौकी पर जाने के लिए मुझसे पैसा मांगा और वहां से चला गया। जब मैं घर जाकर देखा कि मेरा भाई फंदा लगाकर लटका था। मेरे भाई ने संदीप व मुन्नू से परेशान होकर आत्महत्या किया है। सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय ने बताया कि रजनीश कुमार की तहरीर पर गांव के संदीप गुप्ता व मुन्नू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद