फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पर दलित उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभावित प्रमुख प्रत्याशी के पति को धमकाने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को धमकी देने और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। उन पर ब्लॉक प्रमुख पद की संभावित प्रत्याशी के पति गणेश चौहान ने जान माल की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गणेशचंद्र चौहान का आरोप है कि उसकी पत्नी कालिंदी चौहान हैंसर ब्लॉक से संभावित प्रमुख पद की दावेदार हैं। वे जब बीडीसी सदस्यों से संपर्क पर निकले थे तो पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह ने उन्हेें अपशब्द कहते हुए टेलीफोन पर जान से मारने की धमकी दी। इसका ऑडियो उनके पास है। बुधवार को हैंसर बाजार मे ं पेट्रोल पंप के सामने राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह ने उनके वाहन को ओवरटेक करके दोबारा धमकी दिया। वहीं पूर्व विधायक ने आरोपों को गलत बताया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि राजेंद्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह निवासी भैंसही पर दलित उत्पीड़न व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें