आठ हुए स्वस्थ, एक शख्स मिला पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसे होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। आठ लोग स्वस्थ हुए। अब तक जिले में 8139 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके साथ ही 8012 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 32 एक्टिव केस हैं।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को जिले में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। अब तक जिले में 8139 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।95 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 1363 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 8012 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 32 एक्टिव केस है। 1605 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।