फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटों पर छेड़खानी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महिला से छेड़छाड़ और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में महुली पुलिस ने बगल गांव के रहने वाले एक पिता और उसके दो बेटों के खिलाफ छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई सीओ के निर्देश पर की।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि करीब ढाई महीने पहले की रात 11 बजे बजे वह बच्चों के साथ घर की छत पर सोई हुई थी। उसी दौरान पड़ोस के गांव से लोग चोर- चोर की आवाज कर रहे थे। शोर सुनकर वह जग गई। टार्च जलाकर देखा तो दो लोग उसकी घर की तरफ से जाते हुए दिखाई दिए। उसने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद से जब भी वह उनके दरवाजे से अपने खेत को देखने जाती है, ये लोग टिप्पणी करते और छेड़छाड़ करने की बात कहते हुए जाति सूचक अपशब्द कहते । जिसकी सूचना थाने पर देने के बाद कोई करवाई नही हुई। बाद में सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर सभाजीत यादव, इंद्रजीत यादव और राम नवल यादव के खिलाफ छेड़छाड़ व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें