आरएसएस के अभियान प्रमुख की तहरीर पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। सोशल मीडिया पर धर्म ध्वज जलाने का वीडियो वायरल करना एक व्यक्ति को काफी महंगा पड़ गया। महुली पुलिस गजाधरपुर निवासी आरएसएस के अभियान प्रमुख की तहरीर पर केस दर्ज करके आगे कार्रवाई में जुट गई है।
क्षेत्र के गजाधरपुर के दौलतपुर गांव निवासी आरएसएस के अभियान प्रमुख वीरेंद्र त्रिपाठी ने महुली पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि क्षेत्र के महोबरा के डड़वा पुरवा निवासी राघवेंद्र उर्फ रघु यादव पुत्र हित लाल सोशल मीडिया पर भगवान का ध्वज जलाए जाने का बाकायदा वीडियो वायरल करते हुए गाली दी। इससे धार्मिक भावना को ठेस पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राघवेंद्र उर्फ रघु पुत्र हित लाल के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।