फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के संविदा कर्मियों को पीटने के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली के संविदा कर्मियों को पीटने के आरोप में केस
विज्ञापन

धनघटा/संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के कालीजगदीशपुर में बिजली के संविदा कर्मियों की पिटाई के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित चाचा-भतीजा पर केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित संविदा कर्मी की तहरीर पर की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोनी गांव निवासी एवं विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर में तैनात संविदा कर्मी राजीव कुमार का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को कालीजगदीशपुर गए थे। उनके साथ में सरकारी लाइनमैन हरिराम व संविदा कर्मी रजत पांडेय भी थे। तीनों कर्मी विद्युत उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना के बारे में जानकारी दे रहे थे। उसी दौरान उपभोक्ता अशोक चौधरी अपने भतीजे के साथ पहुंच गए। अशोक ने बिल में गड़बड़ी बताई। बिल बढ़कर आने की जानकारी दी। उसके बाद उनको इसकी शिकायत उच्चधिकारियों से करके निस्तारित कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे चाचा-भतीजा नाराज हो गए। आरोप है कि दोनों ने कर्मियों से हाथापाई की। मारपीट से दो कर्मी चोटिल हो गए। आरोप है कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। बाद में धमकी देते हुए अपशब्द कहे गए। पीड़ित ने शुक्रवार को सहयोगी कर्मियों के साथ थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी थी। एसओ ने बताया कि आरोपी चाचा-भतीजा पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा, आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें