फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बदमाशों पर लूट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बदमाशों पर लूट और हत्या की कोशिश का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मलिकजोत निवासी स्वर्ण व्यवसायी तस्सदुक हुसेन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। इधर, केेजीएमयू लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की टीम ने घायल के पेट की अड़ती में फंसी गोली बाहर निकाल दी है। घायल खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
मलिकजोत निवासी नाजमा खातून ने बताया कि 45 वर्षीय पति तस्सदुक हुसेन बेलहर क्षेत्र के गोईठहा बाजार में सर्राफा की दुकान चलाते हैं। रोजाना की तरह सोमवार को पति दुकान पर गए थे। दुकान को बंद करके शाम को चार बजे बाइक से घर लौट रहे थे। लूट की नीयत से बाइक सवार दो बदमाशों ने पति का पीछा किया। नंदौर-कम्हरिया मार्ग पर पति की बाइक को रोकने का प्रयास किया। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली लगने के बावजूद पति बाइक लेकर भागने लगे। नहीं रुकने पर बदमाशों ने कमर में भी गोली मार दी। गोली लगते ही पति बाइक से गिर पड़े और बदमाश भाग निकले। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल पति केजीएमयू लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि घायल की पत्नी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। घायल को दो गाली लगी थी। एक गोली बाहर निकल गई थी और दूसरी फंस गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से फंसी गोली को बाहर निकाल दिया। घटना के पर्दाफाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

गोली मारकर भाग निकले थे बदमाश
सोमवार की शाम को कम्हरिया नहर के पास बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी के पास मौजूद जेवर और लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं लूटे। सिर्फ गोली मारकर भाग निकले। झोले में रखा व्यवसायी के जेवर व लाइसेंसी रिवाल्वर सुरक्षित मिला। अज्ञात बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी तस्सदुक के ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाईं थीं। चर्चा है कि बदमाशों की नीयत यदि लूट की होती तो जेवरात व नकदी उठा ले जाते। फिलहाल अब तक पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि स्वर्ण व्यवसायी को गोली आखिर किसने और क्यों मारी।
विज्ञापन

घायल तस्सदुक के पेट की अतड़ी में फंसी गोली केजीएमयू लखनऊ के डॉक्टरों की टीम ने बाहर निकाल दी है। अब वह खतरे से बाहर है। पीड़ित पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की कोशिश और हत्या के प्रयास का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। उस क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। लूट की नीयत और दुश्मनी में घटना को अंजाम देने के अलावा अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
डॉ. कौस्तुभ, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें