फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर : बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को मारी गोली, लूट की नीयत और पुरानी रंजिश में घटना होने की आशंका

Mon, 08 Mar 2021 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीर नगर

सार

संतकबीरनगर में बदमाशों ने सराफ को गोली मारी, गंभीर
लूट की कोशिश और पुरानी रंजिश में घटना होने की आशंका पर जांच कर रही पुलिस
 
विज्ञापन
घायल व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र की कम्हरिया नहर पुलिया के पास सोमवार की शाम को बाइक सवार बदमाशों ने सराफ तस्सदुक हुसैन को गोली मार दी। सराफ के पेट और पीठ में गोली लगी है। बेहोशी की हालत में घायल को पहले सीएचसी मेंहदावल फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लूट की कोशिश और पुरानी रंजिश में घटना होने की आशंका पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बखिरा क्षेत्र के मलिकजोत निवासी तस्सदुक हुसैन (45) की बेलहर कलां क्षेत्र के गोइठहा बाजार में आभूषणों की दुकान है। वह शाम पांच बजे के करीब दुकान से बाइक से घर लौट रहे थे। नरायनपुर बाजार के समीप स्थित सरयू नहर के रास्ते पर पहुंचे ही थे कि कम्हरिया पुलिया के पास हेलमेट लगाए, बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सराफ की पीठ और पेट के पास लगी है।

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बखिरा व बेलहर कलां थाने की पुलिस को दी। सूचना पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस, घायल सराफ को पहले सीएचसी मेंहदावल ले गई, जहां स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में जिला अस्पताल से भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सराफ को गोली मारे जाने की सूचना पर एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। लोगों से पूछताछ में तीन फायर होने की बात सामने आई है।

लूट का इरादा और पुुुरानी दुश्मनी दोनों पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। वैसे पीड़ित के परिजनों की ओर से जैसे ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉक्टर कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें