फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में केस दर्ज

Wed, 08 Oct 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के सरैया में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित लालचंद्र ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 7 अक्टूबर को रात करीब 10:30 बजे उनका पत्नी से विवाद हो रहा था। उसी दौरान गांव का बुद्धिसागर आकर उनको गाली देते हुए काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में उसे काफी चोट आया है। संवाद
विज्ञापन

-
किशोरी को भगाने के आरोप में केस
संतकबीरनगर। खलीलाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बगल गांव का आरोपी बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अक्तूबर शाम 7 बजे उसके 16 वर्षीय बेटी को फुलवरिया निवासी चेतन यादव बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वह लोग आसपास व रिस्तेदारी में बेटी को तलाश रहे थे। इसी बीच आरोपी 7 अक्तूबर को रात लगभग 10 बजे बेटी को घर पर लाकर छोड़कर भाग गया। संवाद

शादी का झांसा शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोपी पवन कुमार निवासी अतरी को हरदी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 7 अक्तूबर को थाना बखिरा पर उक्त आरोपी के खिलाफ अपने साथ शादी का झांसा देकर संबंध बनाने, जातिसूचक शब्द का प्रयोग करके गालियां देने तथा बहलाकर 80 हजार रुपये ले लेने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया था। थाना बखिरा पुलिस ने महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें