संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने जानमाल की धमकी के आरोप में दो आरोपियों पर पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित सूरज प्रजापति निवासी बगहिया ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं।
उनके मित्र विजय ठाकुर निवासी बरदहिया ने मोहम्मद नासिर खान निवासी पुरानी तहसील से मोहद्दीनपुर खलीलाबाद में जमीन लेने के लिए कई किस्त में पैसा देकर एग्रीमेंट कराया। जमीन बैनामे के लिए कहने पर नासिर खान बार-बार समय दे रहा था।
जमीन रजिस्ट्री करने के लिए जब उन लोगों ने दबाव बनाना शुरु किया तो नासिर गाली देते हुए मारपीट पर उतारु होकर जानमाल की धमकी देने लगा।
फोन पर नासिर खान के परिवार का लड़का कामरान उन्हें व विजय ठाकुर उर्फ बंटी को गाली देते हुए गोली मारने की धमकी दी। जिसका ऑडियो रिकार्ड उनके पास मौजूद है। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद