मेंहदावल। नगर पंचायत के गगनई राव निवासी एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने शनिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई राव निवासी उग्रसेन सिंह उर्फ जोखू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह घरेलू सामान लेने शनिवार मेंहदावल नगर आए थे। बस स्टैंड के पास रिंकू सिंह, टिंकू सिंह निवासी सोनबरसा रोक कर गाली देने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया। जब मैं जाने लगा तो पीछे से ईंट से सिर पर मार दिया।
थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है।