धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आठ दिन पूर्व गांव के कुछ लोगों पर पत्नी से छेड़खानी का आरोप लगाया है। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। बीच बचाव करने पहुंचे छह लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस तहरीर में बताया कि एक अप्रैल की रात करीब नौ बजे कुछ लोग पहुंचे। उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि वह बीच-बचाव करने पहुंचे उन्हें और परिजनों की पिटाई भी की। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पुलिस तहरीर के आधार पर अमरेश, गिरजेश, राम किशुन के खिलाफ केस दर्ज किया है।