संतकबीरनगर। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की कोर्ट ने सऊदी अरब भेजकर नाई का काम दिलाने के नाम पर पासपोर्ट और 1.15 लाख रुपये हड़पने के आरोप में कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
थाना धनघटा अंतर्गत ग्राम धनघटा निवासी पीड़ित पिता मुर्तजा हुसैन ने कोर्ट में प्रत्यावेदन दिया है कि उसके गांव का शहंशाह उर्फ शिबू वीजा बनवाकर लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी के बहकावे में आकर उसने अपने लड़के का पासपोर्ट और 1.15 लाख रुपये जनवरी 2020 को दिया था। लेकिन आरोपी ने उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा।
12 जुलाई 2024 को रुपये और पासपोर्ट मांगा तो आरोपी ने जानमाल की धमकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तायल की कोर्ट ने सुनवाई के उपरांत शहंशाह उर्फ शिबू निवासी धनघटा विरुद्ध थानाध्यक्ष धनघटा को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना करने तथा सात दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। संवाद