संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने जमीन विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर छह आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी इश्तियाक अली ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि उनके घर के सामने बैनामा की जमीन है। जिसमे वह हिस्सेदार है।
11 दिसंबर को सुबह आठ बजे जमीन पर कृषि कार्य करने गए हुए थे। उसी समय पट्टीदार अकबाल अहमद, आमिर अली, अहमद अली, शमशाद अली, दिलशाद अली, जैनुल आबदीन उन्हें जमीन से भगाने लगे।
विरोध करने पर गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ाए। किसी तरह वहां से भागकर घर पर आए। विपक्षी घर में घुसकर बुरी तरह से मारे-पीटे और घर का सामन तोड़ दिए। घर में रखा 4,200 रुपये उठा ले गए। पुलिस मामले मेें कोर्ट के आदेश पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरूकर दी है।