धनघटा। महुली क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है।
महुली थाना क्षेत्र के धायपोखर गांव निवासी विजय कुमार गिरी पुत्र स्वर्गीय सहदेव गिरी ने महुली थाने में दी गयी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की शाम पानी गिरने की बात को लेकर गांव के ही बैजनाथ विश्वकर्मा , राजमोहन, रितेश विश्वकर्मा व चंद्रमा देवी गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर लाठी डंडा से बुरी तरह से मारे पीटे तथा इस दौरान लगातार जान माल की धमकी देते रहे।
इस मामले में बैजनाथ विश्वकर्मा, राजमोहन, रितेश, चंद्रमा देवी के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया है।