फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में चार ससुरालियों पर केस

Wed, 15 Oct 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महिला थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में पीड़िता की शिकायत मिलने पर चार आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ महिला थाना पूनम मौर्या ने बताया कि जिले की रहने वाली विवाहिता ने अपने शिकायत में बताया कि उसकी शादी राम चरित्र निवासी ढ़ोलगाढ़ा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर के साथ 12 मई 2022 को हुई थी। मायके वालों ने पांच लाख रुपये नकद, पल्सर गाड़ी और तमाम सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य घरेलू सामान दिए थे। शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति रामचरित्र, लालमोहन, इसलावती व रामसागर 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उससे मारपीट करते और जानमाल की धमकी देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

24 मई 2025 को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट किया और सारा स्त्रीधन छीनकर घर से भगा दिया। वह किसी तरह मायके पहुंचकर घटना की जानकारी दी। महिला थाना पर शिकायत करने पर समझौता भी विफल हो गया। एसओ ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें