धनघटा। क्षेत्र के ग्राम हटवा के निकट पिता-पुत्र पर कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस पीड़ित की बेटी की तहरीर पर गांव के प्रधान प्रतिनिधि समेत 10 नामजद और तीन-चार अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
महादेवा निवासिनी अल्फिया खातून ने पुलिस तहरीर में बताया है कि सोमवार करीब साढ़े बारह बजे घर से उसके पिता अब्दुल वफा और भाई मतलीन खलीलाबाद न्यायालय जा रहे थेे। हटवा गांव के निकट चक्की के पास घात लगाकर बैठे अब्दुल हलीम आदि ने डंडे और रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस तहरीर पर अब्दुल हलीम, समईदीन व शमशुद्दीन, इमरान, जुनैद उर्फ जुम्मन, रिजवान, सिरताज अली निवासीगण महादेवा, आफताब निवासी मडहाराजा बनरहिया, सलमान निवासी छितही, प्रधान प्रतिनिधि कमरूद्दीन उर्फ केडी निवासी महादेवा व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।