फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले छेड़खानी के आरोपितों को छोड़ा, अब दर्ज किया केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले छेड़खानी के आरोपितों को छोड़ा, अब दर्ज किया केस
विज्ञापन

- सीएम कैंप कार्यालय गोरखपुर पहुंच कर पीड़िता ने की थी शिकायत
- दबाव में आई पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। छेड़खानी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपितों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिए जाने का मामला गरमा गया है। पीड़ित किशोरी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर पहुंच कर इस मामले की शिकायत की है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर से एसपी को स्वयं प्रभावी कदम उठाए जाने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इस पत्र के आते ही दबाव में पुलिस ने तुरंत चार लोगों के खिलाफ मारपीट छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का आरोप है कि वह 22 जनवरी को प्री बोर्ड परीक्षा देने के लिए स्कूल जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन युवक भाग गए। बाद में परिजनों के साथ थाने पर तहरीर देने गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर एक दिन थाने पर रखा भी, लेकिन दूसरे दिन बिना कार्रवाई के ही उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय गोरखपुर के प्रभारी मोतीलाल सिंह से 26 जनवरी को शिकायत की। कैंप कार्यालय गोरखपुर के प्रभारी ने पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर को स्वयं प्रभावी कार्रवाई किए जाने को कहा। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों को थाने पर लाया गया था लेकिन पीड़ित पक्ष के लोग उस समय मुकदमा लिखवाने से कतरा रहे थे। और कोई तहरीर नहीं दिया था, बिना मुकदमे के थाने पर बैठाना उचित नहीं था। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का कलम बंद बयान प्रक्रिया में है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें