फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

- 18 मई को शादी में नहीं पहुंची थी बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के एक गांव में 18 मई को युवती की शादी थी, लेकिन बरात नहीं पहुंची। आरोप है कि दहेज में एक लाख नकदी की मांग अतिरिक्त की गई। मांग पूरी होने की वजह से बरात लेकर दूल्हा पक्ष नहीं आया। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा समेत छह लोगों के मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि बहन की शादी सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ क्षेत्र के बर्डपुर में तय थी। बतौर दहेज लड़के पक्ष को चार लाख नकद व एक लाख के सोने के जेवरात देना तय था। 12 मई को दो लाख व 15 मई को भी दो लाख नकद दिया गया, लेकिन बाद में विवाह तिथि नजदीक आने पर 15 मई को दूल्हा, उसके पिता व दो भाइयों व बहन ने अतिरिक्त एक लाख नकद की मांग की। नकदी नहीं मिलने से दूल्हा पक्ष बरात लेकर नियत तिथि पर नहीं आया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में दूल्हा समेत छह लोगों के खिलाफ साजिश व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें