फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत चार लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान समेत चार लोगों पर छेड़खानी और मारपीट का केस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। 20 दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र में कुछ लोगों ने रंजिश में दंपती और बेटियों की पिटाई की। आरोप है कि पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने प्रधान और उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी पत्नी, बड़ी भाभी और बच्चों के साथ दस मई को खलीलाबाद में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पैदल जा रहे थे। रास्ते में गांव के प्रधान अपने कुछ सहयोगियों के साथ उसे रास्ते में घेर लिए। आरोप है कि प्रधान ने उससे कहा कि भाभी की जमीन अपने नाम से क्यो कराएं हो। इसी विवाद को लेकर उसे अपशब्द कहने लगे और विरोध पर मारपीट की। पत्नी और बेटियां बचाव में पहुंची तो पत्नी से अभद्र व्यवहार किए। कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि उसकी पत्नी से दुष्कर्म की कोशिश की। पत्नी और दोनों बेटियों को मारापीटा। पीड़ित ने सीओ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि आरोपी प्रधान और तीन अन्य सहयोगियों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें