फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाई समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाई समेत पांच पर हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर कब्र से खुदवा कर शव का कराया गया था पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर बखिरा पुलिस ने मंगलवार की देर शाम दो सगे भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

केकरही (दुधारा) निवासी निशा देवी पत्नी स्व. राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन की शादी रमवापुर में राजेश के साथ हुई है। राजेश को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध उसके पति राजकुमार से है। इसी बात को लेकर राजेश ने अपने पिता के ब्रह्मभोज में 30 जुलाई 2019 को पति राजकुमार को अपने घर रमवापुर बुलाया। घर से राजेश ने अपनी बहन, भाई व दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति को लेकर कहीं चले गए। कुछ देर बाद रमवापुर व चमनगंज के बीच सुनसान जगह पर एक शख्स के अचेत पड़े होने की सूचना किसी ने डायल 100 को दिया। डायल 100 ने पति को इलाज के लिए पुलिस सीएचसी मेंहदावल ले गई। फिर मुझे भी सूचना दी। सीएचसी ने डॉक्टरों ने पति को खलीलाबाद फिर वहां से गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में पति राजकुमार की मौत हो गई। शव वापस आने पर लोगों ने केकरही गांव के सीवान में दफन करा दिया। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्र से खुदवाकर 21 नवंबर 2019 को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पति के सिर में गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो मजबूरन कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सीओ राम प्रकाश ने बताया कि आरोपी राजेश, शिवशंकर, चंद्रावती, विजयचंद्र चौधरी और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें