फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के मामले में दंपती समेत तीन पर केस

Thu, 27 Jun 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम सिकटहा में 14 अप्रैल को हुए विवाद में गांव के कुछ लोग घर में घुसकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी थी। दरवाजे पर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। बुधवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोर्ट को दिए गए प्रार्थनापत्र में सिकटहा गांव निवासी अंगद कुमार पुत्र राम मूरत का कहना है कि 14 अप्रैल को गांव के राम उग्रह के मोबाइल पर गलती से फोन मिल गया था। इसी बात से नाराज होकर राम उग्रह परिजनों के साथ आकर गाली देने लगा। मना करने पर मारने के लिए दौड़ा लिया। घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिए। वहीं दरवाजे पर खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। एसओ महुली सतीश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट आदेश पर प्रतिवादी राम उग्रह पुत्र राम प्रसाद, बच्चू लाल पुत्र राम प्रसाद व गीता देवी के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें