संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र निवासी किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर तीन लोगों पर केस दर्ज कर अपहृता की तलाश में जुट गई।
किशोरी के पिता ने तहरीर में बताया कि 13 मई की रात में आरोपी अभिषेक पिता धनई व मां गायत्री निवासी तामेश्वरनाथ के सहयोग से पुत्री को जबरदस्ती भगा ले गए। पुत्री अपने साथ 20 हजार रुपये नकद और जेवर भी लेकर गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।