संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को किशोरी को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम आरोपी का लोकेशन ट्रेस करते हुए गैर जनपद गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया। मंगलवार को दोनों कलेक्ट्रेट में कोर्ट शादी करने के लिए आए थे। जहां से पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अपहृता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र निवासी किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। तामेश्वरनाथ चौकी इंचार्ज अशोक कुमार दुबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी आकाशपाल पुत्र अरविंद निवासी भंडारी जनपद जालौन को गिरफ्तार किया है। संवाद