फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुष्कर्म व मारपीट के मामले में चार पर केस

Sun, 04 Aug 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली देते हुए मारपीट की थी। इस मामले में युवती ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


युवती ने कोर्ट में बताया कि 29 मई को आरोपी ने उसे गांव के बाहर बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। साथ ही घर से भागने की योजना बनाई। विरोध करने पर मारपीट की। घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई। जिसके बाद परिजन आरोपी के घर उलाहना देने के लिए चले गए, जिस पर आरोपी के घरवाले जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट की। थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर बेलहर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें