फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पर एससी-एसटी एक्ट में केस

Sun, 01 Dec 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। दो माह पूर्व सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान ने अन्य लोगों के सहयोग से सड़क जाम कर दिया था।
विज्ञापन

बाइक से घर जा रहे भटौली निवासी एक शख्स ने घर जाने के लिए रास्ता नहीं देने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में दो माह बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पर समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने व एससी-एसटी एक्ट के मामले में केस दर्ज किया है।
सुनील कन्नौजिया पुत्र चुन्नीलाल निवासी भटौली थाना बेलहरकला का आरोप है कि वह 20 सितंबर की शाम को साढ़े छह बजे खलीलाबाद से लेडुआ-महुआ होते हुए घर जा रहा था। सोशल मीडिया पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य इशहाक अंसारी व पूर्व प्रधान शमीम अंसारी अन्य लोगों ने सार्वजनिक रास्ते को जाम किया था। सुनील ने घर जाने के लिए भीड़ में मौजूद लोगों से रास्ता मांगा। नाराज होकर उक्त लोगों ने उसे जातिसूचक गाली देते हुए अपमानित करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुनील की शिकायत पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य इशहाक अंसारी, पूर्व प्रधान मो. शमीम अंसारी व अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें