धनघटा। कोर्ट के आदेश पर महुली पुलिस ने रविवार को बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र मनिकौरा खुर्द गांव एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने विवाहिता की हत्या के मामले में भीटी माफी गांव के ग्राम प्रधान समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बस्ती जिला के मुंडेरवा क्षेत्र के ग्राम मनिकौरा खुर्द की महिला राजमती पत्नी प्रदीप कुम्हार ने बताया है कि 11 फरवरी को उसकी बेटी बबिता के ससुराल भीटी माफी में पति और ससुरालियों ने मिलकर बबिता को प्रताड़ित करते हुए गला दबाकर हत्या कर दिया। विवाहिता की मां के अनुसार सूचना पर पहुंची तो बबिता शव जलाने से इन्कार किया तो बेटी को कमरे में बंद कर दिया गया। आरोपियों के इस मामले में भीटी माफी के ग्राम प्रधान बसंत यादव का पूरा सहयोग कर रहे थे।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रतिवादी सुरजीत पुत्र राम सिधारे कुम्हार, राम हजूर पुत्र राम सिधारे, सुनीता पत्नी राम हुजूर ग्राम भीटी माफी, मंजू पुत्री राम सिधारे साकिन दौलतपुर, थाना धनघटा, अंजू पुत्री राम सिधारे, सरोज पुत्री राम सिधारे निवासी अम्मादेई, रीता पुत्री राम सिधारे ग्राम नजरौली थाना धनघटा एवं ग्राम प्रधान बसंत यादव भीटी माफी के खिलाफ दहेज हत्या, साक्ष्य मिटाना, बंधक बनाना सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।