संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के बखिरा क्षेत्र के चिट्ठापार गांव निवासी दंपती पर मारपीट, एससी-एसटी समेत अन्य धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक चिट्ठापार गांव निवासी श्रीमती देवी ने शिकायत में बताया कि 18 जनवरी की सुबह आठ बजे उनका 14 वर्षीय बेटा विवेक गांव में स्थित पुराने मकान में गया हुआ था।
आरोप है कि बेटे को अकेला देखकर गांव की माया व रामनवल बहला-फुसलाकर अपने खेत में काम करवाने ले गए। लालच देकर पेड़ की डाल काटने के लिए चढ़ा दिया। डाल न काट पाने पर दोनों बेटे को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। बेटे को पेड़ पर ईट फेंककर मारा। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। बेटे को खलीलाबाद अस्पताल लेकर गए। जहां पर गंभीर स्थिति देखकर चिकित्सकों ने बेटे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है।