फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट के मामले में 20 पर केस

Tue, 05 Nov 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम बन्धुपुर में 31 अक्तूबर को घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर आठ नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी मुंडेरवा क्षेत्र के खमोखर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बन्धुपुर गांव के अश्वनी कुमार दुसाध ने बताया कि दीपावली के दिन वह चौराहा कटलहवा में मिठाई खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान बाइक सवार खमोखर के युवक मोहित और मोहन पहुंचे। बाइक से अश्वनी को टक्कर मार दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। लोगो के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
अश्वनी के अनुसार कुछ देर बाद चार बाइक और अन्य वाहन से डेढ़ दर्जन से अधिक लोग पहुंचे। घर पर हमला बोल दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। बड़ी मां के कान की झुमकी छीन ली। घरों में तोड़-फोड़ किए। हमले में अश्वनी, अमन, पिंटू, शिव शंकर अन्य घायल हो गए। अश्वनी के अनुसार विपक्षी जानमाल धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने अश्वनी की तहरीर पर मोहित, मोहन पुत्रगण वीरेंद्र चौधरी, चन्द्र प्रकाश पुत्र राम निवास चौधरी, मुन्नू पुत्र ओम प्रकाश चौधरी, सन्तोष पुत्र सीताराम चौधरी, संजय चौधरी पुत्र गौरी शंकर चौधरी, शुभम चौधरी, सूरज चौधरी निवासीगण खमोखर थाना मुंडेरवा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें