बखिरा। मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
गंगाराम ने बताया है कि बेटा दिलीप (25) 29 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से मामा के घर खरवनिया गांव जा रहा था। रास्ते में ग्राम कुस्म्हा के धर्मकांटा के समीप चार पहिया वाहन के चालक ने बाइक में ठोकर मार दी।