संतकबीरनगर। भुजैनी स्थित ऐ क इंटर कॉलेज के शिक्षक को कुछ लोगों ने पीट कर घायल कर दिया। शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
जनक दुलारी इंटर कॉलेज भुजैनी के सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि दो फरवरी को वह विद्यालय परिसर में शिक्षण कार्य के लिए प्रवेश किए तो देखा कि कक्षा 8 का छात्र अमन कक्षाध्यापक से बदतमीजी कर रहा था। मना करने पर वह गाली देते हुए घर चला गया।
बाद में जवाहिर, गौतम, श्यामसुंदर और परिलन सहित 20 से 25 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर विद्यालय परिसर में घुस गया। वे लोग शिक्षक को गाली देने लगे और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दिए। अध्यापकों एवं छात्रों में भय व्याप्त है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि इस मामले में चार नामजद समेत 20 से 25 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।