संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना के ग्राम टुम्पार चौराहे के निकट वाहन से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर जा रहे फौजी व उसके छोटे भाई पर कार सवार कुछ लोगों ने साइड देने के विवाद में सुनसान स्थान पर रुकवा लिया।
दबंगों ने फौजी पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया। जवान लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। बचाव में आए भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में फौजी के भाई ने चार नामजद और कुछ अज्ञात तो दूसरे पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हुआ है।
गोरखपुर के ग्राम बिशनपुर देवरिया थाना हरपुर बुदहट निवासी दुर्गेश यादव पुत्र मनीराम यादव लखनऊ में सेना की टुकड़ी में सूबेदार हैं। एक महीने की छुट्टी समाप्त होने के बाद शनिवार की देर शाम 7:00 बजे भाई इंद्रेश यादव के साथ कार से रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जहां से ट्रेन पकड़कर वह ड्यूटी जाते। जैसे ही वह टुंगपार के आगे सड़क पर पहुंचे तो सामने से एक चार पहिया को आगे पीछे के चक्कर में बहस होने लगी।
इसी बात को लेकर दूसरी कार सवार मनबढ़ों ने फौजी इंद्रेश को लाठी-डंडे से मारने लगे। बचाव करने पहुंचे भाई इंद्रेश को हमलावरों ने मारकर घायल कर दिया। इस मामले में फौजी पक्ष ने चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।